ATM Full Form: ATM के बारे में तो लगभग सब ने सुना होगा और सभी लोग इसका इस्तेमाल भी करते होंगे। आप इस से बहुत अच्छे तरीके से परिचित होंगे आप ATM का use अपने पैसे निकालने के लिए करते है। आज के इस blog में हम आपको ATM से जुड़ी हुई हुई सारी जानकारी देने वाले है, जैसे की ATM क्या है , ATM का full form क्या होता है इत्यादि पूरी जानकारी के लिए इस blog को अंत तक पढ़े।
आजकल ATM का इस्तेमाल हर कोई पैसे निकालने के लिए करता है, एटीएम आज हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, इससे ग्राहक को किसी भी समय अपने अकाउंट से पैसे निकाल सकते है। आपको Debit कार्ड, आपके बैंक के द्वारा दिया जाता है ताकि आप कभी भी अपने पैसे को ATM से निकाल पाए बिना किसी परेशानी के।
ATM क्या है?

ATM (एटीएम) एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है एटीएम हमे बिना ब्रांच जाए पैसे निकालने की सुविधा देता है, एक एटीएम का इस्तेमाल हर कोई कर सकता है जिसके पास एक डेबिट कार्ड होता है।
ATM हमारे बैंक से जुड़ा होता है और हम अपने ATM कार्ड की मदद से पैसे निकाल सकते है। ATM सिर्फ हमें पैसे निकालने की ही नहीं, बल्कि पैसे जमा करने की भी सुविधा देता है। ATM के इस्तेमाल ने हमारे Deposit और Withdrawal के कामों को काफ़ी सुविधाजनक बना दिया है।
ATM कई तरह की सुविधा देता है जैसे की पैसे निकालना, अपने खाते की मिनी स्टेटमेंट देखना, दूसरे अकाउंट मे पैसे ट्रांसफर करना, रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर बदलना, अपने कार्ड के पिन को बदलना आदि।
आरटीई क्या है? (RTE Full Form in Hindi)
ATM Full Form
ATM का Full Form है – “Automated Teller Machine”. ATM को Hindi में “स्वचालित गणक मशीन” कहते है।
ATM के अविष्कारक
John Shepherd-Barron और Donald Wetzel ने एटीएम का आविष्कार साल 1960 में किया था। कुछ देशों मे इसे Cash Point , बैंनकोमैट (Bankomat) के नाम से भी जाना जाता है।
1987 में पहली बार ATM (एटीएम) की सुविधा भारत में शुरू हुई थी। भारत में पहला ATM हॉगकॉग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एचएसबीसी) ने मुंबई में लगाया था। वर्तमान में एटीएम का प्रयोग दिनचर्या का महत्त्वपूर्ण अंग बन गया है।
ATM के फायदे (Advantages)
- ATM की वजह से समय की बचत होती है, हमे पैसे निकालने के लिए बैंक नही जाना पड़ता है।
- हमे अपने पैसे निकालने की लिए बैंक के कर्मचारी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।
- ATM की help से आप कभी भी कहीं से अपने पैसे निकल सकते है।
- एटीएम आपको 24×7 सेवा ऑफ़र करती है।
- यह बैंकों के कार्यभार को कम करती है।
- ATM लेनदेन लागत को कम करता है।
- किसी भी बैंक का ग्राहक किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकता है।
ATM के नुकसान (Disadvantages)
- एक दिन मे एक तय सीमा तक ही पैसे निकाले जा सकते है।
- कई बार कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से पैसे नहीं निकलते लेकिन अकाउंट से पैसे कट जाते है।
- कुछ स्थानों पर एटीएम मे रुपए खत्म हो जाते है जिससे ग्राहक को परेशानी होती है।
- कई बार लोग किसी ATM फ्रॉड के शिकार हो जाते है।
- ATM की सुविधा बहुत से ग्रामीण क्षेत्रों में नही है।
- इसके लिए आपको फी भी चार्ज करने पड़ते है।
- पैसे निकालते समय बैंक को ये पता नहीं होता की कोन व्यक्ति पैसे निकाल रहा है, इसमे पैसे निकालने के लिए केवल डेबिट कार्ड और ATM PIN की जरूरत होती है।
Keyword Research क्या है – Keyword Research in Hindi 2021
Conclusion
हमे आशा है की इस article से आपको ATM क्या है? (ATM Full Form In Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी , ऐसे ही interesting articles पढने के लिए आप हमारे blog पर आ सकते है , इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Share करें ताकि अन्य लोग भी इसके बारे में जानकारी हासिल कर सके।